चंदवारा रैक पॉइंट मार्ग बदहाल,रैक पॉइंट से निकलने वाले वाहनों को हो रही परेशानी
चंदवारा रैक पॉइंट से हाईवे तक जाने वाला मुख्य सड़क मार्ग पूरी तरह जर्जर हो चुका है। सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे और क्षतिग्रस्त हिस्से होने के कारण वाहन चालकों व राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का शुक्रवार को 2 बजे आरोप है कि इस महत्वपूर्ण मार्ग की मरम्मत को लेकर न तो प्रशासन ध्यान दे रहा है और न ही जनप्रतिनिधि पहल कर रहे हैं। लोगों ने सड़क की शीघ्र मरम्मत कर सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।
Koderma, Kodarma | Jun 12, 2026