बाढ़: बाढ़ अनुमंडल के मेकरा से हथियार के दम पर फसल लूटने वाला कुख्यात पप्पू राय गिरफ्तार, 50 बोरा गेहूं व हथियार बरामद
Barh, Patna | Apr 6, 2026 बाढ़ अनुमंडल के एसडीपीओ-1 रामकृष्ण के निर्देश पर मोकामा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात अपराधी पप्पू राय को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष ने सोमवार शाम करीब 5 बजे जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी मेकरा नया टोला वार्ड संख्या 4 का निवासी है। उसके पास से 50 बोरा गेहूं, दो देसी कट्टा और .315 बोर के 5 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।