चाचौड़ा: आंगनबाड़ी सहायिका पद निरस्त होने पर बमोरी गांव की महिला ने कलेक्टर से लगाई गुहार, जांच की मांग की
Chachaura, Guna | May 26, 2026 चाचौड़ा तहसील के ग्राम बमोरी की संगीता लोधा ने 26 मई को कलेक्टर से शिकायत की है। महिला का आरोप है उसकी आंगनबाड़ी सहायिका पद पर बमोरी गांव में नियुक्ति हुई थी जिसे अपर कलेक्टर न्यायालय ने निरस्त कर दूसरी आवेदक पवित्रा लोधा को नियुक्ति का आदेश दिया। संगीता ने पवित्रा के बीपीएल कार्ड बाद में बनवाने के आरोप लगाए है। कलेक्टर से जांच कर कार्यवाही की मांग की है।