श्योपुर: ट्रैफिक पुलिस और आरटीओ ने चलाया चेकिंग अभियान, 22 बसों से 30,500 रुपये का जुर्माना वसूला
श्योपुर। ट्रेफिक पुलिस और आरटीओ द्वारा संयुक्त रूप से दूसरे दिन गुरूवार को दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चैकिंग अभियान चलाते हुए यात्री बस एवं वाहनो की चैकिंग की गई एवं नियम विरूद्ध वाहन चलाने के मामले में कुल 22 बसों सहित वाहनो से कुल 30 हजार 500 रूपये के जुर्माने की राशि को वसूल किया है। इसके साथ ही 70 स्कूल वाहनो को भी चैक किया गया