कुंडा: नवाबगंज पुलिस ने लेहदरी पिकेट बैरियर के पास चोरी के मामले में वांछित 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
नवाबगंज पुलिस ने लेहदरी पिकेट बैरियर के पास से चोरी के मामले में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष ने मंगलवार शाम 4 बजे बताया की गिरफ्तार अभियुक्तों में रिजवान पुत्र मो0 अफसर निवासी परियावां और सूरज कुमार सोनकर पुत्र फूलचन्द्र सोनकर निवासी पूरे अली नकी नगर पंचायत मानिकपुर है । अभियुक्तों के पास से चोरी की दो मोटरसाइकिल और बम बरामद किया।