सागर नगर: मोतीनगर पुलिस ने घर में चोरी का प्रयास करने वाले चोर को गिरफ्तार किया
पंतनगर वार्ड सरोज होटल के पास रहने वाले डॉ जीवनलाल जैन ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 12 अप्रैल की रात 11:30 बजे घर के पीछे रहने वाला चिंटू अहिरवार बाउंड्री बाल फांदकर किचन की जाली काटकर अंदर चोरी करने घुस आया और गैस सिलेंडर लेकर भाग रहा था चौकीदार चिल्लाए है तो गैस सिलेंडर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने मामला जांच में लिया।आज पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।