सागर नगर: MIG कॉलोनी में दो ठेकेदारों में हुआ विवाद, JCB से कुचली गई नई थार गाड़ी; क्रेटा और एक्सयूवी कार में की गई तोड़फोड़
उद्योग कार्यालय के पास स्थित एमआइजी कॉलोनी में मंगलवार सुबह 11:30 बजे दो ठेकेदार आमने-सामने आ गए,जिससे टकराव की स्थिति बन गई और फिर यहां पर डेढ़ घंटे तक जो तांडव चला तो किसी ने खिड़की से भी झांकने की कोशिश नहीं की। सूचना मिलते ही सिविल लाइन और गोपालगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। विवाद में एक नई थार, क्रेटा और एक्सयूवी में तोड़फोड़ की गई है।