सीधी जिला इकाई से शिवसेना ने सीएमओ से मुलाकात कर सौंपा ज्ञापन; शीघ्र कार्रवाई का मिला आश्वासन
सीधी। शिवसेना ने नगर की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर नगर पालिका कार्यालय पहुंचकर मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) से मुलाकात की और विस्तृत ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में नगर के विभिन्न वार्डों में बदहाल साफ-सफाई व्यवस्था, जाम एवं टूटी नालियों की मरम्मत, जहां नालियों का अभाव है वहां नई नालियों के निर्माण वार्ड 4 पोस्ट ऑफिस पीछे रोड की समस्या, वार्ड क्रमांक 24 (पुरानी सीधी) में पेयजल, नाली एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा गणेश मंदिर पार्क में सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की मांग की गई।
शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पाण्डेय ने कहा कि बरसात के दौरान वार्ड क्रमांक 1,2, 23, 24 एवं 8 सहित कई क्षेत्रों में जलभराव के कारण लोगों के घरों में पानी घुस रहा है। वहीं अधिकांश वार्डों की नालियां जाम होने से गंदगी और संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। वार्ड 22 एवं 23 की सीमा पर स्थित खुर्द टंकी के पास टूटी नाली आए दिन दुर्घटनाओं का कारण बन रही है। उन्होंने कहा कि नगरवासियों से कर तो नियमित रूप से वसूला जाता है, लेकिन बदले में मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं, जिससे लोगों में भारी आक्रोश है। आज भी पुरानी सीधी वार्ड24 के निवासी कोई लाभ नहीं प रहे नगर पालिका का तेज वसुला जा रहा
विवेक पाण्डेय ने गणेश मंदिर पार्क में बढ़ रही असामाजिक गतिविधियों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि श्रद्धालुओं, महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा के लिए पार्क परिसर में उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाए जाना आवश्यक है।
ज्ञापन सौंपने के दौरान मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) ने शिवसेना के प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि सभी मांगों का गंभीरता से परीक्षण कर प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी। इस पर शिवसेना ने कहा कि यदि निर्धारित समय में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो संगठन आम जनता के साथ मिलकर व्यापक जनआंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।
इस बीच प्रमुख रूप से शिवसेना संभाग संयोजक संत कुमार केवट, शिवसेना जिलाध्यक्ष बेनाम सिंह बघेल उर्फ भोले जिला उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा नगर अध्यक्ष जैनेंद्र सिंह चौहान उर्फ मुन्ना, रहे मौजूद
विवेक पाण्डेय Vivek Pandey Benam Singh Pradeepkumar Vishawakrma प्राइड इंडिया न्यूज़