भभुआ: भभुआ नगर परिषद की बैठक का वार्ड पार्षदों ने किया बहिष्कार, बैठक हुई स्थगित
Bhabua, Kaimur | Jun 2, 2025 आज सोमवार को भभुआ नगर परिषद के सभाकक्ष में 11:30 बजे बैठक की गई थी। जहां बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी संजय उपाध्याय एवं नगर परिषद सभापति बबलू तिवारी के मौजूदगी में बैठक होना था। लेकिन वार्ड पार्षदों ने अपनी मांगों को लेकर बैठक का बहिष्कार कर दिया जिससे बैठक स्थगित हो गया है। नगर परिषद सभापति बबलू तिवारी ने कहा की 2 जून को बैठक करने का निर्धारण किया गया था।