🚉 फफूंद रेलवे स्टेशन के फुट ओवर ब्रिज पर पसरा अंधेरा, यात्रियों को हो रही परेशानी
फफूंद रेलवे स्टेशन के फुट ओवर ब्रिज पर थाना दिबियापुर की ओर जाने वाली सीढ़ियों के ऊपर लगी कई लाइटें खराब हो गई हैं, जिससे शाम और रात के समय वहां अंधेरा बना रहता है।
यात्रियों एवं स्थानीय लोगों का कहना है कि अंधेरे के कारण आवागमन में परेशानी होती है और दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। जनहित एवं यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए संबंधित रेलवे विभाग से मांग की गई है कि खराब लाइटों को जल्द से जल्द ठीक कराया जाए।
💡 यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए त्वरित कार्रवाई आवश्यक।
#फफूंद_रेलवे_स्टेशन
#दिबियापुर
#औरैया
#जनहित
#दिबियापुर_द_लीजेंड
Auraiya, Auraiya | Sep 28, 2026