रफीगंज: रफीगंज के कोटवारा गांव के दहेज हत्याकांड में फरार आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण
रफीगंज पुलिस की लगातार दबिश के कारण दहेज हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपी ने औरंगाबाद न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण करने वाला आरोपी रफीगंज थाना क्षेत्र के कोटवारा गांव निवासी पन्ना साहू का 32 वर्षीय पुत्र हीरालाल साव बताया जाता है। इस संबंध में मंगलवार संध्या 5:30 में रफीगंज थाना अध्यक्ष शंभू कुमार ने जानकारी दी।