चेरिया बरियारपुर: मुखिया के विरुद्ध लगातार हो रहे मुकदमे को लेकर चेरियाबरियारपुर पंचायत भवन में प्रेस कांफ्रेंस का किया आयोजन
चेरियाबरियारपुर प्रखंड मुखिया संघ ने मंगलवार को चेरियाबरियारपुर पंचायत भवन में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित किया जिसमें मुखिया के विरुद्ध लगातार हो रहे मुकदमे पर चर्चा की गई। इस दौरान मुखिया रमेश सिंह ने कहा कि उनके विरुद्ध एक फर्जी केस दर्ज किया गया है। केस में जितना भी बात लिखा गया है सभी आरोप झूठा है। साजिश के तहत उन्हें फंसाया गया है।