चेरिया बरियारपुर: सकरौली निवासी एक व्यक्ति का शव रोसड़ा थाना क्षेत्र के डुमरी बहियार के एक खेत से बरामद परिजनों में मचा कोहराम
बदमाशों ने रविवार रात चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के सकरौली गांव निवासी राम सगुन महतो के लगभग 45 वर्षीय पुत्र सुजीत कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी। उसकी हत्या किसने और क्यों और कहां पर की यह अब तक एक अबूझ पहेली की तरह है। उसका शव समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में डुमरी बहियार के एक खेत से बरामद हुआ है।