कासगंज: कोतवाली कासगंज पुलिस ने नावालिग से दुष्कर्म के आरोप में फरार आरोपी को किया गिरफ्तार
कोतवाली कासगंज पुलिस ने नावालिग से दुष्कर्म करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम अनमोल पुत्र राजकुमार है। जो गंगेश्वर कॉलोनी का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ कोतवाली कासगंज पर नाबालिक से दुष्कर्म करने का मामला दर्ज था। जिसे पुलिस ने गंगेश्वर कॉलोनी के शिशु मंदिर के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।