अरियरी: मजबूत सूचना तंत्र से अपराध नियंत्रण संभव: एसपी ने अरियरी थाना में लगाया जनता दरबार
राज्य पुलिस मुख्यालय के निर्देशों के आलोक में शनिवार दोपहर 12:00 बजे पुलिस अधीक्षक बलिराम कुमार चौधरी ने अरियरी थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया। इस दौरान एसपी ने उपस्थित ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित निष्पादन को लेकर संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।एसपी ने कहा कि मजबूत सूचना तंत्र ही अपराध नियंत्रण का सबसे बड़ा फार्मूला।