बलरामपुर: डीएम की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक, अस्पतालों में बेड ऑक्यूपेंसी कम होने पर जताई नाराजगी
जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक डीएम पवन अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में जनपद में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा की गई। इनमें नियमित टीकाकरण, आशा भुगतान, संस्थागत प्रसव, जननी सुरक्षा योजना भुगतान, पीएम सुरक्षित मातृत्व सुरक्षा अभियान, आयुष्मान भारत, आभा आईडी, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम और राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान शामिल थे।