बलरामपुर: झारखंडी रेलवे क्रॉसिंग ट्रैक पर अज्ञात युवक का कटा हुआ शव मिला, पुलिस जांच में जुटी
कोतवाली नगर पुलिस को सूचना मिली कि मोहल्ला चिकनी निकट झारखंडी रेलवे क्रॉसिंग ट्रैक के पास पिलर संख्या 178/13 के पास एक 45वर्षीय अज्ञात युवक का कटा शव मिला है, सूचना पर पहुंची कोतवाली नगर पुलिस एवं जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर शव गृह में रखा गया, पुलिस ने बताया गया कि अज्ञात युवक देर रात ट्रेन से कटा है, मामले की जांच कर आप पास के लोगो से पहचान कराई जा रही।