नदबई कस्बे के महरमपुर रोड पर मंगलवार सुबह बोरवेल की खुदाई के दौरान निकली मिट्टी के दलदल में एक गाय बुरी तरह फंस गई। गाय के दलदल में धंसते ही मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बोरवेल की खुदाई के बाद निकली गीली मिट्टी, जो पानी के कारण दलदल में तब्दील हो गई।