अनूपगढ़: अनूपगढ़ में कैलाश पोस्ट के पास वन विभाग की भूमि में लगी आग
अनूपगढ में भारत-पाकिस्तान के अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित कैलाश पोस्ट के पास वन विभाग की भूमि में आग लग गई। फायरमैन श्यामलाल ने आज रविवार रात 8 बजे बताया कि सूचना मिलने पर अनूपगढ सहित तीन फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और लगभग 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पेडो में लगी आग पर काबू पाया गया। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है।