भीलवाड़ा: महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन ने उप मुख्यमंत्री से की मुलाकात, सनातन मंगल महोत्सव का दिया आमंत्रण
भीलवाड़ा। हरि शेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर भीलवाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन ने जयपुर पहुंचकर राजस्थान के उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी व डॉ. प्रेमचंद बैरवा से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने दोनों उप मुख्यमंत्री को 19 से 26 फरवरी तक भीलवाड़ा में आयोजित होने वाले भव्य सनातन मंगल महोत्सव एवं दीक्षा दान समारोह का निमंत्रण दिया.