नीम चक बथानी: सड़क दुर्घटना में युवक जख्मी, गया रेफर
सरबहदा थाना क्षेत्र के ठिकहिया और नरौनी के बीच बुधवार को हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार खुखड़ी पंचायत के खरजमा गांव निवासी सुमन कुमार अपनी बहन की 27 अप्रैल को हुई शादी समारोह में आए अपनी मौसी को टेउसा छोड़कर बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान ठिकहिया और नरौनी के बीच पिकअप वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।