बारां: राजपुर गांव में शादी में गए एक व्यक्ति की छत से गिरकर गंभीर चोट आई, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
Baran, Baran | May 6, 2025 राजपुर गांव में शादी में गया एक व्यक्ति मकान की छत से गिरकर गंभीर घायल हो गया जिसे परिजनों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल सूत्रों व परिजनों के अनुसार गाडर ईसर खेड़ी गांव निवासी ब्रजमोहन पुत्र किशनलाल सहरिया राजपुर शादी में गया था रात को यह छत से गिरकर गंभीर घायल हो गया जिसे केलवाड़ा अस्पताल से बारां रैफर किया यहां इसका उपचार जारी है।