बारां: भाजपा जिलाध्यक्ष ने कोटा रोड स्थित सांसद कार्यालय पर की जनसुनवाई
Baran, Baran | May 6, 2025 भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार ने मंगलवार को कोटा रोड़ स्थित सांसद कार्यालय पर जिलेभर से आने वाले आमजन व कार्यकर्ताओ की सुनवाई की। भाजपा जिलाध्यक्ष सप्ताह में तीन दिन कार्यालय पर मौजूद रहकर जिले भर से आने वाले आमजन व कार्यकर्ताओ की समस्या को सुनकर अधिकारियों से बात कर समाधान करने के निर्देश दे रहे है।