बारां: नियाना पेट्रोल पंप के पास गाय को बचाने के चक्कर में बाइक सवार दो चचेरे भाई डिवाइडर से टकराकर घायल
Baran, Baran | May 6, 2025 नियाना पेट्रोल पंप के पास गाय को बचाने के चक्कर में बाइक सवार दो चचेरे भाई डिवाइडर से टकराकर घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल सूत्रों व परिजनों के अनुसार तलावड़ा निवासी पीरू पुत्र भीमा व बादल पुत्र दीपा बाइक से मजदूरी के लिए किशनगंज की तरफ़ जा रहे थे तभी गाय को बचाने के चक्कर में बाइक डिवाइडर से टकरा गई।