टीकमगढ़: गुड़ा गांव की महिला की सांप के काटने से हुई मौत, अंधविश्वास के चलते अस्पताल से झाड़ फूंक के लिए शव ले जा रहे थे परिजन
गुड़ा गाव में एक महिला को साँप ने डस लिया।परिजन महिला को बगाज माता मंदिर में झाड़ फूंक करने ले गए,लेकिन जब महिला को कोई आराम नहीं मिला तो परिजन उसे जिला अस्पताल लाय।जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया।परिजन अंधविश्वास के चलते मृत महिला को जिला अस्पताल से जबरन ले जाकर उसका जहर चुसबाने के लिए कहीं ले जाने लगे।काफी लंबे समय तक जिला अस्पताल में हंगामा होता रहा परिजन शव ले जाने के लिए अड़े रहे पर पुलिस ने शव को नहीं जाने दिया। काफी समय के बाद पुलिस की समझाइस के बाद परिजन माने ओर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।