संडीला: बालामऊ में बसपा की बैठक में संगठन को मजबूत करने का लिया गया संकल्प
विधानसभा क्षेत्र बालामऊ के ग्राम सुठेना स्थित डॉ. भीमराव अम्बेडकर सामुदायिक केंद्र में बहुजन समाज पार्टी की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई।इस बैठक में मुख्य रूप से विधानसभा कमेटी का नए सिरे से गठन किया गया और आगामी चुनावी चुनौतियों को देखते हुए संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया।