गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया RPF टीम ने 25 लीटर देशी शराब के साथ 2 लोगों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
गया रेलवे जंक्शन पर RPF की टीम ने ऑपरेशन सतर्क के तहत 25 लीटर देशी शराब के साथ 2 को गिरफ्तार किया है। RPF इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने बुधवार की शाम 6 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि प्लेटफार्म संख्या 1 बी पद संदिग्ध अवस्था में दोनों को देखा गया।जिसे रोककर पूछताछ की गई।पूछताछ में खुद का नाम पंकज कुमार और सुरज कुमार बताया है।