हनुमानगढ़: रेलवे क्रॉसिंग बंद होने से चंदड़ा के ग्रामीणों में आक्रोश, सी-61 फाटक बंद होने से 20 किलोमीटर तक बढ़ा सफर
रेलवे क्रॉसिंग बंद होने से चंदड़ा गांव के ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। शनिवार को रेलवे और प्रशासन के खिलाफ ग्रामीणों ने रेलवे फाटक व गांव के बस अड्डे पर धरना-प्रदर्शन कर अस्थायी रास्ते की व्यवस्था करने की मांग उठाई। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि मांग पर जल्द सुनवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज करते हुए रेल ट्रैक और सड़क पर चक्काजाम किया जाएगा।