मोहनपुर: रिखिया थाना क्षेत्र के रढ़िया गांव में फांसी पर लटका मिला महिला का शव
रिखिया थाना क्षेत्र के रढ़िया गांव में फांसी के फंदे से लटका हुआ एक महिला का शव मिला जिसकी जानकारी देते हुए मृतिका रेणु देवी के भाई विजय कुमार ने बताया कि उसकी बहनोई दिल्ली में रहते हैं और लगातार दहेज की मांग करते रहते थे कल वह दिल्ली से वापस आए और पैसे की मांग की पैसा नहीं देने पर उसने रेणु देवी की हत्या कर दी इस पूरे मामले की पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।