लोहरदगा बीएस कॉलेज स्टेडियम में आगामी 10 फरवरी से शुरू होने वाले बलदेव साहू मेमोरियल टी20 क्रिकेट कप के आयोजन को लेकर रविवार शाम 5:30 बजे प्रचार रथ को रवाना किया गया। प्रचार रथ को एसोसिएशन के अध्यक्ष सह पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।