लोहरदगा: चुन्नीलाल स्कूल में सेवा भारती का स्वास्थ्य शिविर, 40 लोगों की हुई जांच
लोहरदगा चुन्नीलाल स्कूल परिसर में सेवा भारती के तत्वावधान में लगातार 190वें सप्ताह रविवार को सुबह 7:30 बजे से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ, चिकित्सक डॉ. कुमुद अग्रवाल, उपाध्यक्ष अवधेश मित्तल एवं मुकेश कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया।