लोहरदगा: कुख्यात नक्सली रविंद्र गंझू के घर कुर्की जब्ती की कार्रवाई, न्यायालय में पेश नहीं होने पर इस्तेहार जारी
भाकपा (माओवादी) संगठन के कुख्यात नक्सली रविंद्र गंझू के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए कुर्की जब्ती की कार्रवाई की है। यह कार्रवाई किस्को थाना के एसआई विजय समद तथा लातेहार जिले के चंदवा अंतर्गत बेतर ओपी पुलिस द्वारा शनिवार को संयुक्त रूप से की गई। यह कार्रवाई न्यायालय के उस आदेश के बाद की गई, जिसमें आरोपी को 17 जनवरी 2026 को सुबह 10 बजे लोहरदगा स्थित सेश