लोहरदगा: ललित नारायण स्टेडियम में 68वीं राज्य स्तरीय एथलेटिक्स मीट का समापन, लोहरदगा जिला बना चैंपियन
लोहरदगा के ऐतिहासिक ललित नारायण स्टेडियम में आयोजित 68वीं राज्य स्तरीय एथलेटिक्स मीट का समापन समारोह रविवार शाम 5 बजे संपन्न हुआ। तीन दिनों तक चली इस प्रतिष्ठित खेल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए लोहरदगा जिला ओवरऑल चैंपियन बना, जिससे मेज़बान जिले को बड़ी सफलता मिली।