जांजगीर: दिव्यांग बेटे के लिए व्हीलचेयर और इलाज की गुहार, कलेक्टर से मदद की आस लगाई
जांजगीर-चांपा जिले के बम्हनीडीह निवासी सुमेद दास महंत ने अपने 16 वर्षीय पुत्र गोलू दास महंत के लिए कलेक्टर से सहायता की मांग की है। उन्होंने आवेदन में बताया कि गलत इलाज के कारण उनका पुत्र चलने-फिरने में असमर्थ हो गया है और व्हीलचेयर के अभाव में भारी परेशानियों का सामना कर रहा है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण परिवार बेहतर इलाज कराने में भी असमर्थ है।