धमदाहा: आम चुनने को लेकर हुए विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो समुदायों के बीच तनाव; प्रशासन की पहल पर बनी सहमति
धमदाहा :- धमदाहा अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीपुर गिरधर पंचायत में बगीचे में आम चुनने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद मंगलवार को हिंसक झड़प में बदल गया। बताया जाता है कि आम चुनने के दौरान एक बच्चे की पिटाई के बाद मामला बढ़ गया और देखते ही देखते दो समुदायों के लोगों के बीच तनाव उत्पन्न हो गया। घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए।