आगर: सिलाई बोर्ड अध्यक्ष मनोहर महेश्वरी पहुंचे आगर, कालवा बालाजी मंदिर में आयोजित सुंदरकांड पाठ में हुए शामिल
मध्य प्रदेश सिलाई बोर्ड के अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा) श्री मनोहर महेश्वरी शनिवार को एकदिवसीय आगर दौरे पर रहे। श्री माहेश्वरी कालवा बालाजी मंदिर पर सुंदरकांड आयोजन में शामिल हुए। इसके पश्चात मां बगलामुखी व बाबा बैजनाथ के दर्शन किए।