आगर: राजस्व महा अभियान 2.0 अंतर्गत आगर जिले के गांवों में किसानों की ई केवाईसी करवाई गई
राजस्व महा अभियान अंतर्गत आज जिले में विशेष गतिविधि आयोजित कर किसानों के राजस्व संबंधी कार्य किए गए। गांव में ईकेवाईसी सभी आयोजित कर समग्र से आधार वह खसरा से समग्र आधार लिंकिंग का कार्य प्राथमिकता से पूर्ण किया गया। गांव में पटवारी ने उपस्थित होकर किसानी की राजस्व संबंधी समस्याओं का निपटारा किया, बटाकन, नक्शा तरमीम सहित ईकेवाईसी करवाई गई।