आगर: मप्र शासन के राज्य सिलाई कल्याण मंडल के अध्यक्ष पहुंचे आगर जिले में, कालवा बालाजी मंदिर में की पूजा अर्चना
मध्यप्रदेश शासन के राज्य सिलाई कल्याण मंडल के अध्यक्ष मनोहर लाल माहेश्वरी आज 3 अगस्त शनिवार को आगर मालवा जिले के भ्रमण पर रहे। उन्होंने कालवा बालाजी मंदिर पहुंचकर विश्व शांति की मंगल कामना के साथ विशेष पूजा अर्चना कि। साथ ही उन्होंने नलखेड़ा स्थित विश्व प्रसिद्ध मां बगलामुखी के दर्शन किये। इस दौरान सुसनेर व नलखेड़ा तहसीलदार तथा पुलिस बल भी मौजूद रहा।