नरवल: महाराजपुर में गौ तस्कर ने दरोगा के सीने में मारी गोली, मुठभेड़ में गौ तस्कर घायल, डीसीपी पूर्वी ने दी जानकारी
महाराजपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और गौ तस्कर के बीच मुठभेड़ हुई।डीसीपी पूर्वी श्रवण कुमार सिंह ने मंगलवार बुधवार मध्य रात्रि 12:14 बजे जानकारी दी गो तस्कर की तलाश में पुलिस टीम लगी थी।इसी दौरान गौ तस्कर ने उपनिरीक्षक पवन कुमार के सीने में गोली मारी।बुलेट प्रूफ जैकेट पहने होने की वजह से उपनिरीक्षक की जान बची है।मुठभेड़ में गौ तस्कर घायल हुआ है।