कोल: हरदुआगंज पुलिस ने छेड़छाड़ व पोक्सो के मामले में वांछित अभियुक्त को ग्रेटर अलीगढ़ से गिरफ्तार कर जेल भेजा
Koil, Aligarh | Apr 18, 2025 एसएसपी संजीव सुमन के द्वारा वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान के क्रम में हरदुआगंज पुलिस ने छेड़छाड़ व पोक्सो के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त जंगलिया उर्फ यतेंद्र चौहान छेड़छाड़ व पोक्सो के मामले में वांछित चल रहा था।