कोल: इगलास में घर की जिम्मेदारी देकर गए व्यक्ति ने महिला पर लाखों की चोरी का आरोप लगाया, SSP से की शिकायत
Koil, Aligarh | Apr 18, 2025 इगलास में घर की जिम्मेदारी देकर गए व्यक्ति ने जिम्मेदारी लेने वाली महिला पर लाखों की चोरी का आरोप लगाया है। पीड़ित ने बताया कि वह तहसील इगलास में स्टांप बिक्री करते हैं। पीड़ित गोरखपुर मीटिंग में शामिल होने गए थे। इस दौरान वह पड़ोसी महिला को घर की चाबी देकर घर की जिम्मेदारी दे गए थे। पीड़ित वापस आए तो महिला घर पर नहीं थी और घर में से सामान चोरी था।