कोल: दिल्ली के डॉक्टर ने अलीगढ़ में रीड की हड्डी का सफल इलाज करने की जानकारी दी, रामघाट रोड पर प्रेस वार्ता में
Koil, Aligarh | Apr 18, 2025 जिले में रीड की हड्डी की परेशानियों से जूझ रहे मरीजों को अब बेहतर इलाज मिलने जा रहा है। दिल्ली के रीड की हड्डी के इलाज से जुड़े विशेषज्ञ डॉक्टर अब अलीगढ़ में मरीजों का इलाज करेंगे। शुक्रवार को रामघाट रोड के एक निजी होटल में दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल के स्पाइन स्पेशलिस्ट डॉक्टर ने प्रेस वार्ता का आयोजन किया है।