कोल: भीषण गर्मी में हरिओम नगर के ट्रांसफार्मर का वोल्टेज हुआ हाई, विद्युत आपूर्ति हुई बाधित
Koil, Aligarh | Apr 18, 2025 शहर में लगातार पड़ रही गर्मी अब विद्युत विभाग के लिए मुसीबत का कारण बन गई है। तापमान 40 डिग्री से अधिक है जिसके चलते अब विद्युत ट्रांसफार्मर भी आग फूंक रहे हैं। शुक्रवार को हरिओम नगर विद्युत ट्रांसफार्मर के वोल्टेज अचानक हाई हो गए। हाई वोल्टेज के चलते क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति को बाधित किया गया जिसके चलते लोगों को परेशानी हुई है।