लक्ष्मीपुर: सिंघिया गांव के पोखर में डूबने से 18 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के सिंधिया गांव में शनिवार की देर शाम पोखर में डूबने से 18 वर्षीय युवक कमलेश कुमार यादव की मौत हो गई। मृतक सिंघिया गांव निवासी साधु यादव का पुत्र था। स्थानीय ग्रामीणों ने रविवार नौ बजे बताया कि कमलेश गांव स्थित पोखर की ओर गया था। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गई।