महागामा: विश्वासखानी गांव में पुलिस की छापेमारी, 200 किलो जावा महुआ नष्ट
Mahagama, Godda | Oct 24, 2026 महागामा प्रखण्ड के हनवारा थाना क्षेत्र के विश्वासखानी गांव में अवैध शराब निर्माण के खिलाफ पुलिस ने छापेमारी कर करीब 200 किलो जावा महुआ नष्ट किया। कार्रवाई का नेतृत्व थाना प्रभारी विकास कुमार ने किया। अवैध शराब बनाने की शिकायत पूर्व से मिल रही थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है ,जिसके लेकर शराब माफिया में हड़कंप है।