भूपालसागर: आकोला में 100 साल पुरानी परंपरा से नए साल का अनुमान, नीली गाय सबसे पहले भड़की तो सामान्य रहेगा वर्ष
हेमंत कुमार खटीक ने सोमवार शाम 7 बजे बताया कि आकोला में गोवर्धन पूजा पर खेखरा पर्व की अनूठी परंपरा निभाई गई। बेड़च नदी किनारे गायों को सजाकर आयोजन स्थल पर लाया गया। चमड़े की कुप्पी और गेड़ी दिखाने पर इस बार नीली गाय सबसे पहले भड़की। पंच पटेलों ने इसके आधार पर आने वाला साल सामान्य रहने का अनुमान लगाया। मान्यता है कि सफेद गाय सुकाल और काली गाय अकाल का संकेत दे