कुचायकोट: रामपुर बाबू गांव में मामूली बात पर दो भाइयों में विवाद, एक घायल
कुचायकोट थाना क्षेत्र के रामपुर बाबू गांव में मामूली बात को लेकर हुए विवाद में दो भाई आपस में भिड़ गए। जिसमें एक भाई जख्मी हो गया। जख्मी गुड्डू खरवार नामक व्यक्ति अपने परिजनों के साथ कुचायकोट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा जहां पर डॉक्टर के द्वारा उपचार किया गया। जिसकी जानकारी स्थानीय सूत्रों के द्वारा आज बृहस्पतिवार को दोपहर 2:30 बजे दी गई।।