दमोह: नए एसपी आनंद कलादगी कानून व्यवस्था पर हुए सख्त, क्राइम कंट्रोल के दिए निर्देश
Damoh, Damoh | May 10, 2026 दमोह में नवागत पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी ने रविवार को पुलिस कंट्रोल रूम में जिले की पहली क्राइम बैठक ली। बैठक में कानून व्यवस्था, लंबित अपराधों और अपराध नियंत्रण की समीक्षा की गई। एसपी ने थाना और चौकी प्रभारियों को आमजन की शिकायतों का त्वरित निराकरण करने, बेहतर समन्वय बनाए रखने और सक्रिय अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए।