कुलपहाड़: सुगिरा के पास बाइक अज्ञात जानवर से टकराई, युवक गंभीर रूप से घायल
कुलपहाड़ क्षेत्र के सुगिरा गांव के पास मंगलवार को एक बाइक सवार युवक का अज्ञात जानवर से एक्सीडेंट हो गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर डायल 112 और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घायल युवक की पहचान अजय सिंह पुत्र महेशचंद निवासी ग्राम महुवाबाँध थाना अजनर जनपद महोबा के रूप में हुई। पीआरबी वहां की सहायता से अस्पताल भेजा गया।