वाराणसी बड़नगर जल जन सेवा संकल्प यात्रा के अंतर्गत सीतामऊ में रक्त सेवा पोर्टल का शुभारंभ किया गया
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन सेवा के 25 वर्ष के उपलक्ष में आयोजित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत वाराणसी वड़नगर जल जन सेवा संकल्प यात्रा 1 अक्टूबर को जिले के सीतामऊ पहुंची।
इस दौरान सीतामऊ में नटनागर शोध संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में रक्त सेवा पोर्टल का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर स्थानीय विधायक श्री हरदीप सिंह डंग, नगर परिषद अध्यक्ष श्री मनोज शुक्ला, श्री धीरज पाटीदार, एसडीएम सुश्री शिवानी गर्ग, नगर पालिका अधिकारी श्री जीवन राय माथुर, नायब तहसीलदार तथा नागरिक गण उपस्थित थे। आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों द्वारा निर्मित रक्त सेवा पोर्टल पर रक्तदाता अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं रक्त की आवश्यकता वाले व्यक्ति पोर्टल पर जानकारी दर्ज कर सकते हैं उनको रक्त उपलब्ध करवाया जाएगा।
सीतामऊ में इस अवसर पर युवा संवाद कार्यक्रम भी आयोजित हुआ जिसमें सांदीपनी स्कूल के विद्यार्थियों ने मेरे सपनों का भारत विषय पर अपने विचार व्यक्त किए।
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan
#मंदसौर
#Mandsaur